सायबर क्राइम ब्रांच टीम ने एटीएम कार्ड से दो लाख रूपये निकालकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर क्राइम ब्रांच टीम ने एटीएम कार्ड से दो लाख रूपये निकालकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज छिन्दवाड़ा की शिकायत पर सायबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू की थी। एसबीआई एटीएम कार्ड से पेटीएम एवं अन्य ऑनलाइन शॉपिंग बेवसाइट से दो लाख रूपये निकालने के संबंध में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जांच के दौरान पेटीएम, अमेजन एवं फ्लिपकार्ट से फरियादी के एटीएम कार्ड से खरीदारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिसमें 9630280456 से खरीदारी करना पाया गया। मोबाइल नंबर की जांच की गई जिसमें मोबाइल नंबर 9630280456 का उपयोगकर्ता विजय कुमार चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम रजाडा थाना मोहखेड जिला छिन्दवाड़ा का होना पाया गया। शिकायती आवेदन में आये तथ्यों एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर विजय कुमार चौधरी के विरूद्व धारा 420, भादवि तथा 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्व किया गया।

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात आरोपी विजय कुमार चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम रजाडा थाना मोहखेड जिला छिन्दवाड़ा की तलाश पतारसी कर गिरफतार किया गया एवं आरोपी से प्रकरण में 01 लेपटॉप, 02 मोबाईल, 01 हाथ घड़ी सहित लगभग 1 लाख रूपये का सामान जप्त किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी विजय कुमार चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम रजाडा थाना मोहखेड जिला छिन्दवाड़ा का फरियादी अजय निगम के घर पर आना जाना था। आरोपी ने आवेदक को भरोसे में लेकर आवेदक के एटीएम कार्ड का नंबर एवं पिन नंबर प्राप्त करने के पश्चात आवेदक के एटीएम कार्ड से 2 लाख रूपये की खरादारी कर ली।

पकड़े गये आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड

विजय कुमार चौधरी पिता कैलाश चौधरी उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम रजाडा थाना मोहखेड जिला छिन्दवाडा, शिक्षा – स्नातक, कार्य- खेती किसानी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version