नशे का कारोबार करने वाली महिला गिरफ्तार, हजारों रूपये का गांजा बरामद | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नशे का कारोबार करने वाली महिला गिरफ्तार, हजारों रूपये का गांजा बरामद | New India Times

मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक महिला को नशे का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार करके उसके पास से हजारों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पुलिस अधीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 55 वर्षीय रानी शिवहरे नशीले पदार्थ का कारोबार कर रही है।
पुलिस ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर रानी को गिरफ्तार करके उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 54 हजार रुपए बताई गयी है।
पुलिस ने बताया कि यह महिला आदतन अपराधी है, यह पूर्व में 10 साल की सजा काट चुकी हैं।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी रघुवीर मीणा, सब इंस्पेक्टर राजीव पुरोहित, शिवेश सिंह भदौरिया, संदीप जाट, मुकेश सिंह, साक्षी दुबे, शबनम गौर, बृज ललिता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version