गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​नकल न करने देने पर कॉलेज प्रबंधक को मारी गोली, कॉलेज परिसर में हुई जमकर फायरिंग | New India Times​मैनपुरी जिला के बेवर थाना क्षेत्र में नकल न करने देने पर बीए के दबंग छात्रों ने स्कूल प्रबंधक को गोली मार दी और कॉलेज परिसर में भी जमकर फायरिंग की। गोली लगने से स्कूल प्बंधक को गंभीर घायल हालत में  लाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। नकल न करने देने पर कॉलेज प्रबंधक को मारी गोली, कॉलेज परिसर में हुई जमकर फायरिंग | New India Times​मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम हदुआ में स्थित दीवान सिंह अनीता देवी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा करा रहे स्कूल प्रबंधक दुष्यंत बाबा पुत्र वीरभान सिंह निवासी चतुरीपुर थाना किशनी को सुबह आठ बजे करीब छह से अधिक युवकों ने घेर लिया। पहले तो इन युवकों ने कालेज परिसर में जमकर हवाई फायरिंग की। रोकने के लिए आए दुष्यंत को एक युवक ने गोली मार दी। गोली दुष्यंत के दाहिने हाथ में लगी जिससे वह लहुलुहान हो कर वहीं  गिर गए। गोली लगते ही कॉलेज में दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई। परीक्षा दे रहे छात्र टेबलों के नीचे छुप गए। फायरिंग करने के बाद युवक धमकी देते हुए भाग निकले।
घायल प्रबंधक को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। इस मामले में बेवर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गोली मारने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं पूरी घटना के पीछे छात्रों को कॉलेज में नकल न करने देना बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version