विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के प्रयासों से अमरावती इज्तिमा में जाने वाले यात्रियों की गाड़ियां हुईं टोल फ्री | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के प्रयासों से अमरावती इज्तिमा में जाने वाले यात्रियों की गाड़ियां हुईं टोल फ्री | New India Times

महाराष्ट्र के अमरावती में तबलीग़ी जमाअत का तीन दिवसीय इज्तिमा 7, 8 और 9 दिसंबर 2019 को आयोजित हो रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में बुरहानपुर से लगभग 70 ट्रक, आईसर और छोटी बड़ी गाड़ियों के माध्यम से जमाअत के सदस्यगण व धर्म प्रचारक इज्तिमा में शिरकत के लिए अमरावती गए हैं। बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने पर इज्तिमा में आने व जाने के उद्देश्य सभी गाड़ियों को टोल फ्री कर दिया गया है। जिला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का आभार प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version