ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश द्वारा आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने मथुरा पर निःशुल्क किया गया। इस शिविर के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर, जूडो-कराटे के मास्टर सोनू निषाद, वेद प्रकाश पांडेय, हरिओम शुक्ला, प्रभात कुमार शर्मा, कंचन रानी, नूतन पाल की टीम के द्वारा दिए गए जिससे महिलाओं और लड़कियों को एक साथ आए दिन होने वाली छेड़छाड़ व अनहोनी घटनाओं से बचने के लिए मानसिक रूप से मजबूत करने के साथ उनको मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई जिससे जरूरत के समय लड़कियां और महिलाएं अपने आप को बचा सकें।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों को देश में होने वाली घटनाओं से सीख मिली है कि हम लड़कियां और महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इसलिए अपने आपको सुरक्षित रखने के ऐसे गुण सीखने चाहिए जिससे जरूरत के समय आत्मरक्षा के लिए हम लोग अपनी रक्षा स्वयं कर सकें।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद दीक्षित जी ने कहा कि हमारी समिति के द्वारा यह प्रथम प्रयास है, अगर इस कार्यक्रम को सफलता मिलती है तो आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि हम लोग सब मिलकर समाज को इसी तरह जागरूक करें तो निश्चित तौर पर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना होगी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, कुमारी श्रेया दीक्षित, कुमारी ओजस्विनी शर्मा, पूजा सिसोदिया, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, तेजस्वी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version