डकैती की योजना बनाने में शामिल रहे दो फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डकैती की योजना बनाने में शामिल रहे दो फरार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) सैंपऊ श्री विजयकुमार सिंह के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 07 दिसंबर 2019 को बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना कंचनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये मुल्जिम श्रीकेश पुत्र रामबरन जाति गुर्जर निवासी अंबर का नगला थाना कंचनपुर व देशराज पुत्र नत्थी जाति गुर्जर निवासी लालौनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को सैंपऊ चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि विगत रात्रि को थाना कंचनपुर ने गश्त के दौरान डकैती एवं राहगीरों को लूटने की योजना बनाते हुये चार बदमाशों प्रेम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह जाति गुर्जर निवासी पीतम का अड्डा, लालौनी थाना कंचनपुर, निरंजन पुत्र सूबेदार निवासी सुखे का पुरा थाना कंचनपुर, नीरज पुत्र गब्बर जाति गुर्जर निवासी दौलतिया का अड्डा सुखे का पुरा थाना कंचनपुर, रामवरन पुत्र दौलतिया जाति गुर्जर निवासी दौलतिया का अड्डा सुखे का पुरा थाना कंचनपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नम्बरी, एक साईकिल की चैन, एक सरिया रौड लोहे की, एक टॉर्च, एक लोहे की चैन, एक डन्डा बांस, दो एन्ड्रोयड मोबाइल, एक प्लास, एक छोटा हथोडा, लाल मिर्च पाउडर, एक कट्टा 315 बोर और मय जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए थे। एवं उस समय मुल्जिम श्रीकेश पुत्र रामबरन जाति गुर्जर निवासी अंबर का नगला थाना कंचनपुर व देशराज पुत्र नत्थी जाति गुर्जर निवासी लालौनी थाना कंचनपुर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। जिसके बाद उक्त दोनों ही फरार मुल्जिमान की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश कराई जा रही थी। गिरफ्तार शुदा मुल्जिमों से अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version