संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:
पन्ना जिले की रतनगर्भा धरती में सड़क से लखपती बनने में समय नहीं लगता है, ऐसा ही वाक्या गत दिनांक 7 दिसंबर 2019 को पन्ना नगर के कटरा मोहल्ला निवासी राहुल अग्रवाल के साथ हुआ है। छोटा सा किराना व्यापारी राहुल अग्रवाल द्वारा रानीपुर की उथली हीरा खदान में विगत 10 माह पूर्व से एक हीरा की खदान लगाए हुए थे, शनिवार 7 दिसंबर को जब वह अपने खदान में सुबह 10:00 बजे पहुंचे और कार्य शुरू कराया गया तो उन्हें 13 कैरेट 21 सेंट का बेशकीमती हीरा रतनगर्भा धरती से प्राप्त हो गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7500000 लाख रुपये बताई जा रही है। किराना व्यापारी द्वारा हीरा को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा किया गया है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों को विगत 2 माह के अंतराल में बेशकीमती हीरे मिले हैं और उक्त लोग रातों-रात करोड़पती बन गए हैं। पन्ना जिला मध्य प्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला है जहां पर बेशकीमती हीरे निकलते हैं। मगर आज भी पन्ना जिला में हीरे के बड़े कारोबार उपलब्ध नहीं हुए हैं जिसकी वजह से पन्ना के बेशकीमती हीरे गुजरात-मुंबई में ले जाकर बेचे जा रहे हैं। पन्ना में हवाई यात्रा रेल मार्ग का साधन न होने के कारण हीरे से जुड़े कारोबारी बड़ी तादात में नहीं पहुंच पाते हैं जिसकी वजह से बिचौलिए द्वारा हीरे का बेचने का कारोबार किया जा रहा है। पन्ना जिले में डायमंड पार्क की स्थापना होने के साथ ही हवाई अड्डा एवं रेल मार्ग साधन उपलब्ध हो जाता है तो पन्ना जिले में बड़े पैमाने पर हीरा कारोबारी अपना आना जाना बना सकते हैं जिससे जहां पन्ना के हीरे से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा वही पन्ना जिले में रोजगार के संसाधन बढ़ेंगे। पन्ना जिले के समाजसेवी पन्ना विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि पन्ना जिला मुख्यालय में हवाई अड्डा साकरिया को चालू किया जाए साथ ही कटनी एवं दमोह पन्ना बांदा रेल लाइन को जोड़ा जाए एवं सिंगरौली ललितपुर रेल मार्ग का कार्य शीघ्र कराया जाए साथ ही पन्ना जिले में डायमंड पार्क की स्थापना शीघ्र कराई जाए। इसके साथ ही जो वनभूमि में हीरा का भंडार बना हुआ है उस जगह पर हीरा खदानों का संचालन करवाया जाए और उसके बदले में वहां पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया जाए ताकि जो रतनगर्भा धरती में बेशकीमती हीरे छुपे हुए हैं उनको उपयोग में लाया जा सके।
