महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एसपी नवनीत भसीन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: एसपी नवनीत भसीन | New India Times

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की आवश्यकता है, यह बात रेडियो चस्का के लाइव टॉक से उसका मेहमान में उपस्थित होकर एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन ने ऑन एयर चर्चा के दौरान श्रोताओं को बताई।

भारत में प्राचीन काल से ही यह परंपरा रही है की यहाँ महिलाओं को समाज में विशिष्ट आदर एवं सम्मान दिया जाता है। भारत वह देश है जहाँ महिलाओं की सुरक्षा और इज्ज़त का खास ख्याल रखा जाता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। अगर हम इक्कीसवीं सदी की बात करे तो महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला काम कर रही है चाहे वो राजनीति, बैंक, विद्यालय, खेल, पुलिस, रक्षा क्षेत्र, खुद का कारोबार हो या आसमान में उड़ने की अभिलाषा हो।

महिलाओं की बात की जाए तो उनकी संख्या का एक बड़ा हिस्सा इस तर्क पर ना के बराबर विश्वास करता है की पुलिस इन बढ़ते हुए अपराधों पर लगाम लगा पाएगी। इसलिए इस तरफ अब ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे महिला अपराध के बढ़ते मामलों पर काबू पाया जा सके और महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलकर देश को विकसित एवं समृद्ध बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके।

लाइव टॉक शो के दौरान कॉलेज के सवाल में नवनीत भसीन ने कहा,” पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं और बच्चियों की सुविधा व उनकी सुरक्षा के लिए नई पहल की जा रही है जिसे वह रात में भी स्वयं को सुरक्षित समझेंगे।

साथ ही श्री भसीन ने बताया कि कॉलेज स्कूल के आसपास हो रही गलत गतिविधियों की आशंका होने पर तुरंत ही पुलिस टीम वहां पहुंचकर कार्यवाही करेगी।

श्री भसीन ने श्रोताओं को डायल 100 के महत्व के बारे में भी बताया, साथ ही ग्वालियर की महिलाओं को परेशानी में व आवश्यकता पड़ने पर डायल 100 का उपयोग करने की भी अपील की। उन्होंने बताया की महिलाओं को आत्म रक्षक बनने की भी आवश्यकता है।

शो के दौरान श्री भसीन ने बताया,” शनिवार की दोपहर को पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गयी। स्कूल और कॉलेज के आसपास की जगह पर बने हुए ठेलों पर खड़े हुए मनचलों को हटाया गया उन पर सख्त कार्यवाही की गई।

आर जे द्वारा पूछे गए एक सवाल में उन्होंने बताया की जनता के लिए जागरूक अभियान चलाने से पहले परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को अपने घरों से ही जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है क्योंकि संस्कारों की नींव घर से रखी जाती है घर में संस्कार अच्छे होंगे तभी कोई शहर अपराध मुक्त हो सकता है। साथ ही सोशल मीडिया पर बढ़ रहे क्राइम पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है ऐसा श्री भसीन ने बताया।

फूल बाग स्थित रेडियो स्टेशन रेडियो चस्का 95 एफएम पर हुए लाइव टॉक शो में आमंत्रित किए गए ग्वालियर के एसपी नवनीत भसीन। लाइव टॉक शो में चस्का 95fm के डायरेक्टर अशोक गोयल एवं तरुण गोयल भी उपस्थित रहे साथ ही एसपी का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया। चक्का 95fm की टीम की ओर से जिसमें मौजूद रहे स्टेशन हेड विजयलक्ष्मी, आर जे चाहत, आर जे वाणी, आर जे सोफी, इंशिया जैन द्वारा भी माल्यार्पण किया गया।

By nit

Exit mobile version