पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को धौलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को धौलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन मे वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 07.12.2019 को थाना बसईडांग पुलिस को एक स्थाई वारण्टी को पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि अाज दिनांक 07.12. 2019 को श्री कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना बसईडांग को एक स्थाई वारण्टी के बारे में जयदेव हैड कानि. के जरिए मुखबिर सूचना मिली कि स्थायी वारंटी बालकिशन अपने गांव से ट्रक चलाने बाडी जा रहा है जिस पर थानाधिकारी थाना बसईडांग ने हैड कानि. जयदेव, कानि. देवेन्द्र, कानि. भजनलाल, कानि. रामरतन व चालक कानि. रामकुमार की टीम बना कर मौके पर रवाना किया। उक्त टीम ने मुताबिक मुखबिर की सूचना 05 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारण्टी बालकिशन पुत्र बाबूलाल जाति गुर्जर निवासी भगतपुरा मजरा नगर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को कोर्ट केस नम्बर 126/14 एफआईआर नम्बर 25/2014 थाना बसईडांग में रायताखार मोड से गिरफ्तार किया है। उक्त स्थाई वारण्टी के अन्य आपराधिक रिकार्ड एवं गांव के अन्य वारंटियो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उक्त स्थायी वारंटी बालकिशन पिछले कई साल से पुलिस को चकमा देकर दिल्ली मे जाकर ट्रक चला रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बसईडांग पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे। जिनकी सूचना पर आज इसे गिरफ्तार किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version