प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप | New India Times

देवरी क्षेत्र के महाराजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम निरेन्द्वपुर में प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम निरेन्द्वपुर में दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई की शाला में पदस्थ शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में विभिन्न पहलू सामने आ रहे हैं। मृतक का नाम नारायण पिता राजाराम सिंह आदिवासी 36 वर्ष है। मृतक के भाईं दिनेश सिंह आदिवासी निवासी श्रीनगर ने बताया कि भाई का सुबह फोन आया था कि झमारा निवासी पचौरी हमें मारकर टांग रहे हैं। उसके बाद फोन कट गया, फिर मैं ग्राम के शाला पहुंचा जहां पर स्कूल के विधार्थियों ने बताया कि सर को यहां से लेकर गए हैं। वह विधार्थियों के साथ घटना स्थल पर गए जहां पर मेरे भाई का शव एक सागौन के पेड पर लटका मिला। वहीं यह घटना स्कूल से करीब 500 मीटर दूर घटित हुई है जिसकी सूचना महाराजपुर थाने को दी गई।
वहीं घटना स्थल पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव को घटना स्थल से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस मामले एसडीओपी अजीत पटेल ने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक फ्रेस होने का कहकर स्कूल से गए थे, थोड़ी देर बाद सूचना आई की उनका शव फांसी पर लटका देखा गया है। घटना के पहले उन्होंने अपने परिजनों से भी बात की है। मौके से मोबाइल जप्त किया गया है उसकी काल डिटेल निकाली जा रही है। अगर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाएं हैं तो उनके बयानों के आधार पर जांच कराई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version