अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी ने की शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी ने की शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा की गई अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच आज दिनांक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं माननीय कलेक्टर महोदय जिला सागर की आदेश के परिपालन में आज कन्या संकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी की प्राथमिक शाला पृथ्वी वार्ड में पहुंचकर छात्रों की अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच की गई।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी ने की शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच | New India Times

जांच के दौरान कक्षा पांचवी के छात्रों के अभ्यास पुस्तिकाएं चेक की तथा नियत अवधि में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार 33% कार्य होने पर कक्षा 5वी की कक्षा शिक्षिका श्रीमती किरण लता गौंड को समझाइए तथा अपने कार्य में सुधार करने हेतु निर्देश दिए कक्षा 5 की कुल दर्ज 18 छात्र संख्या में से 11 बच्चे उपस्थित मिले हिंदी में 9 बच्चों की कापियां मिली अंग्रेजी में 5 छात्रों ने काफी अपूर्ण की गणित में 3 छात्रों की कॉपियां पूर्ण मिली तथा पर्यावरण के छात्रों की कॉपियां पूर्ण मिली कक्षा शिक्षिका द्वारा एक ही दिन में सभी छात्रों की कॉपियां चेक की गई जबकि शासन के निर्देशानुसार प्रति दिवस छात्रों की कॉपियां चेक करनी चाहिए नियमित रूप से कॉपियों की जांच नहीं करने पर वहां के प्रधानाध्यापक व कक्षा शिक्षिका को फटकार लगाई विद्यार्थियों की नियमित रूप से फीडबैक की नहीं लगी होने पर संस्था प्रमुख एवं कक्षा शिक्षिका को कड़े निर्देश दिए 1 सप्ताह बाद पुनः शाला में उपस्थित होकर काफिया चेक करूंगा ऐसा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी आर के पटेल द्वारा बोला गया अभ्यास पुस्तिकाओं के जांच के समय विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उमाकांत चौबे, अरुण दुबे एवं अविनाश मेहरा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version