कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली | New India Times

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी ग्राम प्रधान इलियास खां की गांव से मोहम्मदी बाइक से आते समय रास्ते में ग्राम बेला व तुरसिया के बीच कार सवार बदमाशों ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित इलियास व उनके साथ बैठे उनके चचेरे भाई शहीम दूर जा गिरे, उनके गिरते ही कार से उतरे बदमाशों ने एक गोली इलियास के सिर तथा दो गोली सीने पर मारकर फरार हो गये। घटना के बाद घटना स्थल से लेकर गांव तक कोहराम सा मच गया। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल, फिर गांव जा पहुंचे। घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची उनके परिवार सहित जन मौके पर आये और अन्तिम सांसे जैसी ले रहे इलियास को मोहम्मदी से शाहजहांपुर ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गयी। इससे पूर्व भी वर्ष 2008 व 2011 में इनके परिवार में गांव का दूसरा गुट हत्या कर चुका है। बीसियो वर्षो से कोटे को लेकर चल रही रंजिश में अभी तक इलियास के ही परिवार के लोग मारे जा चुके है। मृतक के छोटे पुत्र की शनिवार को इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ा निज़ाम बारात जानी थी कि ये घटना घटित हो गयी।कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली | New India Times

क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के प्रधान इलियास व कोटेदार मालूक खां की रंजिश के कारण बीसियों वर्षो से पुलिस की नज़रों में संवेदनशील रहा है फिर भी पुलिस लापरवाह रही है। आज प्रातः साढ़े दस बजे प्रधान इलियास खां अपने चचेरे भाई शहीम खां पुत्र यासीन खां के साथ मोहम्मदी बाइक से आ रहे थे। जब इनकी बाइक ग्राम बेला व तुरसिया के बीच पहुंची तो सामने बौआ (मोहम्मदी) की ओर से अत्यन्त तेज गति से आ रही एक कार ने इनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे बाइक सहित सड़क से दूर जाकर गिरे और बाइक ध्वस्त हो गयी। कार बम्फर नम्बर प्लेट सहित कार में ही फंसकर टूट गया। टक्कर से दूर गिरे इलियास के पास कार से उतरे बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ तीन गोली पिस्टल से एक माथे पर और दो सीने पर मारी और फिर कार में बैठकर फरार हो गये। इस बीच जब हत्यारों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी तो पास-पड़ोस खेतों में मौजूद ग्रामीण एवं राहगीर मौके पर पहुंच पाते कि कार सवार हत्यारों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी तो दहशत के चलते लोगों के बढ़ते कदम रूक गये। जब हत्यारे कार से फरार हो गये तो मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। पड़ोसी गांव व खासे मिलनसार इलियास को पहचान लिया और उनके घर गांव तथा पुलिस को सूचना दी।कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राम प्रधान को मारी गोली | New India Times

घटना की खबर कुछ ही पल में आग की तरह फैल गयी और भारी भीड़ जुट गई। परिवार जन अन्तिम सांसे ले रहे इलियास व शहीम को मोहम्मदी लाये यहां से उन्हें शाहजहांपुर ले जाने की तैयारी थी कि उनकी मौत हो गयी। शव को गांव ले जाया गया। जिसके पहुंचते ही वहां कोहराम सा मच गया। तब तक गांव में भारी पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी जा पहुंचे और प्रकाश में आये हत्यारो के मकानो एवं सम्भावित स्थानो पर छापामार कार्यवाही शुरू कर आक्रोशित परिवार जनो एवं ग्रामीणो के आक्रोश पर पानी डालने का काम किया।
इस घटना में मालूक खां पुत्र मसीउल्ला खां, इसराइल खां पुत्र नसीमुल्ला खां, जलीस खां पुत्र नसीमुल्ला खां, जलीस खां पुत्र नसीमुल्ला खां, इसहाकुल्लाह खां पुत्र वलीउल्ला, नवाब पुत्र बन्दे हसन एवं शाहिद पुत्र जाबिर खां के नाम प्रकाम में है। परिवार जनो ने इन्ही लोगो के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप भी लगाया है। इन्ही लोगो ने वर्ष 2008 में इलियास के पुत्र शारिक की व 2011 में भतीजे साजिद व माजिद की हत्या के प्रयास किये गये थे। जिसका इन्ही लोगो के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इलियास व उनके फौजी बेटे ने कभी भी बदले की भावना से हत्या के प्रयास न कर कानून का सहारा लेते रहे और इन हत्यारो का शिकार बन गये।
मृतक के छोटे पुत्र की शादी कल शनिवार को इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ा निजाम निवासी रियाज खां की पुत्री के साथ होनी थी कि आज ये घटना घटित हो गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version