टंट्या मामा शहीद दिवस पर सरदारपुर के विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सरदारपुर से पातालपानी तक हुआ यात्रा का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

टंट्या मामा शहीद दिवस पर सरदारपुर के विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सरदारपुर से पातालपानी तक हुआ यात्रा का आयोजन | New India Times

टंट्या मामा शहीद दिवस के अवसर पर सरदारपुर के विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सरदारपुर से पातालपानी तक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विगत 10 से 12 वर्षो से निकलती आ रही है जिसमें जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए टंट्या मामा अमर रहें के नारों के साथ स्वागत किया गया। इसके तहत युवा नेता नन्दु मकवाना के नेतृत्व में तिरला फोरलेन पर यात्रा का ढोल-धमाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया व सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा नेता नन्दु मकवाना, योगेश पाटीदार, मनीष पाटीदार, अम्बाराम पाटीदार, जीतु वास्केल, जगदीप सिंग, रितिक, लक्की मकवाना, मदन मकवाना, अमरसिंह मकवाना, सुरेश मकवाना, बबलू डावर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version