परशुराम साहू/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी पुलिस द्वारा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम आर.के. पटेल एवं एसडीओपी अजीत पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान नगर में सर्वधर्म शांति सौहार्द का बातावरण कायम रखने एवं शांति व्यवस्था बनी रहे इसी को लेकर शांति समिति की बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों और प्रसाशनिक अधिकारियों ने चर्चा की।
बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नगर में आम जन से जुड़ी समस्याओं से प्रसशनिक अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से यातायात, सड़कों पर स्पीड़ ब्रेकर, गतिरोध संकेतक एवं ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा मालवाहक लोडिंग वाहनों में सवारियों को भरकर तेज रफ़्तार से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की बात रखी गई। वहीँ नगर में स्कूलों के पास छुट्टी के दौरान स्कूलों के पास एवं सड़कों पर मनचले लड़कों द्वारा आवारा गर्दी करने की शिकायत भी की गई।
बैठक में एस.डी.एम आर.के. पटेल, एस.डी.ओ.पी अजीत पटेल, तहसीदार कुलदीप पारासर, थाना प्रभारी सुमित शर्मा, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधू उपस्थित रहे।
