सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
खीरों रायबरेली थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कुश्ती निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामजीवन पासी उम्र 22 वर्ष बाइक से अपनी ससुराल ग्राम जरवल थाना बिहार जिला उन्नाव गया था, वापस आते समय ऊंचगांव भगवंत नगर के बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से खाई के नीचे चला गया जिससे बाइक चालक जितेन कुमार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गोविंद लोधी निवासी दुब इन खेड़ा घायल हो गया। जितेंद्र का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
