शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए धौलपुर शहर में औडेला रोड पर जिला कलक्टर श्री राकेश जयसवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने अस्थायी पुलिस चौकी का किया विधिवत शुभारंभ | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए धौलपुर शहर में औडेला रोड पर जिला कलक्टर श्री राकेश जयसवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने अस्थायी पुलिस चौकी का किया विधिवत शुभारंभ | New India Times

धौलपुर शहर के औडेल रोड व रीको एरिया में लगातार हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर श्री राकेश जयसवाल व पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर निहालगंज थाने के अन्तर्गत औडेला रोड पर अस्थायी पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। औडेला रोड पर पुुलिस चौकी खुल जाने से रीको एरिया सहित आसपास के इलाके में अराजकतत्वों पर विराम लगेगा कोई भी आपराधिक घटना नहीं होने पाएगी, आम जनमानस को छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए निहालगंज नहीं जाना पड़ेगा, वहीं अपराध की रोकथाम के लिए भी यह पुलिस चौकी सहायक होगी। पुलिस चौकी उद्घाटन के पश्चात जिला कलक्टर श्री राकेश जयसवाल ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी के चलते कानून व्यवस्था बनाये रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य हो गया है। ऐसे में विवाद शुरू होते ही निस्तारित कर दिया जाये तो बड़े बवाल से बचा जा सकता है। धौलपुर पुलिस वर्तमान में बहुत अच्छे तरीके से कार्य कर रही है। इस पुलिस चौकी के खुलने से पुलिस को पूरे क्षेत्र की निगाहबानी करने में भी सहूलियत होगी वहीं लोगों को भी इससे मदद मिलेगी।
*पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि यह पुलिस चौकी जनता की मदद के लिए खोली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसलिए पुलिस चौकी स्थापित की गई। पुलिस अधीक्षक ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को यह विश्वास दिलाया कि धौलपुर पुलिस की प्राथमिकता प्रत्येक जन मानस में सुरक्षा की भावना जाग्रत करना है। धौलपुर पुलिस आपकी मित्रवत पुलिस है और आपकी सुरक्षा के लिए आपकी सेवा में हर समय तत्पर है। इस पुलिस चौकी के स्थायीकरण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।इस अवसर पर पुलिस चौकी की व्यवस्थाओं के लिए समारोह में उपस्थित भामाशाहों मुरारी लाल सिंघल, गिरीश गर्ग, लक्ष्मण फौजदार ने एक लाख ग्राहक हजार-एक लाख ग्यारह हजार रुपये, हाकिम सरपंच 51 हजार, रमेश कुशवाह 51 हजार, विजेन्द्र सिंह 31 हजार, प्रेम सिंह राना पार्षद 31 हजार, पप्पू पंडित 21 हजार रुपये देने की घोषणा की जिनका जिला कलक्टर श्री राकेश जायसवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने माला पहनाकर स्वागत किया।नगरपरिषद सभापति श्री कमल कंषाना व धौलपुर प्रधान मौनू जादौन ने कहा कि धौलपुर पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है। समारोह के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद दिया। इससे पहले सीओ धौलपुर श्री देवीसहाय मीणा, निहालगंज थानाधिकारी श्री रोहित चावला, एसआई अनिल गौतम, बच्चू सिंह, एएसआई ठाकुरदास एवं अन्य उपस्थित लोगों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version