झाबुआ में नई इबारत लिखने का जो अवसर दिया है उसे साकार किया जाएगा: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:झाबुआ में नई इबारत लिखने का जो अवसर दिया है उसे साकार किया जाएगा: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

मंगलवार 3 दिसंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में पंचायत राज, पंच, सरपंच, पटेल, तड़वी, कोटवार सम्मेलन को संबोधित करने के लिए झाबुआ पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जनता ने सच्चाई का साथ देकर इस क्षेत्र के विकास की एक नई इबारत लिखने का जो अवसर दिया है उसे साकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने यह साबित किया है कि वह भले ही आर्थिक रूप से सक्षम ना हों भोले भाले हैं पर समझदार हैं, क्षेत्र की जनता को जब भी कोई परेशानी होगी मुख्यमंत्री उनके साथ खड़े रहेंगे, हर समस्या का समाधान होगा।

झाबुआ में नई इबारत लिखने का जो अवसर दिया है उसे साकार किया जाएगा: मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक तंगी खजाना खाली होने के बाद भी जनता को दिए गए वचन को पूरा करते हुए हमने प्रदेश के 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। यह कर्ज माफी प्रक्रिया पहली है आने वाले दिनों में प्रदेश के लाखों किसानों का कर्जा माफ होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घोषणाए करने पर नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखते हैं कहा कि भाजपा ने पिछले 15 वर्षों में प्रदेश को सिर्फ घसीटा उसका विकास नहीं किया यदि विकास किया होता तो इतने आवेदन नहीं आते और आगे कहा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ घोषणाएं की है।

प्रदेश और झाबुआ की जनता ने समझदारी से काम लिया और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चुनी मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास कर नया मध्यप्रदेश बनाकर दिखाएगी झाबुआ के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी झाबुआ की जनता को छिंदवाड़ा की तरह ही वह स्नेह और सम्मान देंगे जब भी झाबुआ उन्हें याद करेगा वह आएंगे।
झाबुआ उपचुनाव में मिली जीत पर आभार जताया !
इस अवसर पर गृहमंत्री बाला बच्चन तुलसी सिलावट सचिन यादव कमलेश्वर पटेल सुरेंद्र सिंह हनी बघेल विजयलक्ष्मी साधो सहीत विधायक कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, डॉ विक्रांत भूरिया, प्रकाश राका आदी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version