ग्वालियर जोन में अब माफियाओं की खैर नहीं: इंदौर में एक बड़े माफिया के खिलाफ कार्यवाही के बाद अब ग्वालियर जोन में भी माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने की है तैयारी | New India Times

संदीप शुक्ला/मोनिका तिवारी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर जोन में अब माफियाओं की खैर नहीं: इंदौर में एक बड़े माफिया के खिलाफ कार्यवाही के बाद अब ग्वालियर जोन में भी माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने की है तैयारी | New India Times

इंदौर में एक बड़े माफिया के खिलाफ की गई कार्यवाही के बाद ग्वालियर जोन में भी पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। एडीजीपी और ग्वालियर जोन के आईजी श्री राजा बाबू सिंह ने मंगलवार को एलान किया है कि माफिया कोई भी हो ज़ोन के अंतर्गत आने वाले जिलों में उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और उनको बख्शा नहीं जाएगा। आईजी श्री सिंह ने यह भी बताया कि माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही पुलिस अपने ऑपरेशन को अंजाम देना शुरू कर देगी।
दरअसल ग्वालियर जोन के आईजी श्री राजा बाबू सिंह ने शॉर्ट एकाउंटर में पकड़े गए एक शातिर बदमाश परमाल तोमर को दबोचने वाली पुलिस की क्राइम टीम को सम्मानित करने के लिए एसपी ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि माफिया चाहे दूसरों की जमीन पर कब्जा करने वाले हों या फिर बेनामी संपत्तियां जुटाने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। मालूम हो मंगलवार को एडीजीपी श्री राजा बाबू सिंह परमाल तोमर को दबोचने वाली पुलिस टीम के सदस्यों की पीठ ठोंकी और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने डीआईजी श्री ए के पांडे और एसपी श्री नवनीत भसीन की पुलिसिंग की भी सराहना की।

By nit

Exit mobile version