महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार: एक वहशी बाप ने लूट ली अपने ही बेटी की अस्मत, दरिंदा बाप गिरफ्तार | New India Times

अमीन शाह/साबिर खान, बुलढाणा/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र में इंसानियत हुई शर्मसार: एक वहशी बाप ने लूट ली अपने ही बेटी की अस्मत, दरिंदा बाप गिरफ्तार | New India Times

शराब को बुराइयों की जननी कहा गया है क्योंकि इंसान शराब के नशे में ऐसी हरकत भी कर गुजरता जिसके बारे में एक आम आदमी सोच भी नहीं सकता। अक्सर देखा गया है कि बड़े से बड़ा अपराध करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। ऐसी ही एक इंसानियत को हिला कर रख देने वाली घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सामने आई है। यहां एक आदी शराबी बाप ने सारी हदों को पार करते हुए अपनी ही सगी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना कर बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर डाला है। यह हरकत इसने एक बार नहीं बल्कि बार-बार की है, जिससे तंग आकर बेटी ने पुलिस स्टेशन में अपने बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने वहशी बाप को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलढाणा जिला के चिखली तहसील अंतर्गत आने वाले एक गांव की निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वे जब सवा माह की थी तब उसकी माँ की मौत हो गई थी जिसके बाद बाप ने दूसरा ब्याह किया किंतु बाप के शराब की लत के कारण सौतेली मां भी छोड़कर चली गई और अब दादी, पिता के साथ रहती है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे शिक्षा भी छोडना पड़ी है। पीड़िता ने आगे अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, 2 माह पूर्व बाप ने उसे सिर दर्द की गोली खिलाई जिससे वह चक्करा कर गिरने लगी तब पिता ने पकड़ कर अपनी खटिया पर ले जा कर उसके कपड़े उतारकर गंदी हरकत करने लगा और पीडिता को नींद लग गई। अगले दिन पीडिता ने अपनी दादी को पेट में दर्द होने की बात कही किंतु दादी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पिता ने कई बार गोली खिलाकर यही हरकत की। आखिर एक दिन पीड़िता ने अपनी दादी और परिजनों को ये घटना बता दी तब आरोपी पिता को समझाया भी गया। इसके बाद पिता ने पीड़िता की पिटाई करते हुए उसे धमकाया कि आगे से किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। 1 दिसंबर को फिर से पिता ने पीड़िता को गोली खाने को कहा तो पीड़िता ने मना कर दिया लेकिन पिता उसे जबरदस्ती गोली खिलाकर फिर से वही हरकत की। बाप की इन करतूतों से तंग आकर अगले दिन यानी 2 दिसंबर को पीड़िता बाप के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के लिए चिखली शहर पहुंची किंतु वह घबरा गई। उसे ऐसी हालत में देख कर रयत क्रांती संघटन के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत ढोरे पाटील, पत्रकार युसूफ शेख तथा अन्य कुछ लोगों ने स्थानिक पुलिस को बताया तब चिखली पुलिस ने पीड़िता को उसकी आपबीती सुनकर उसे अंढेरा पुलिस थाने ले जाया गया जहां पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार व पोस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अधिक जांच थानेदार नरेंद्र ठाकरे कर रहे हैं। बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

By nit

Exit mobile version