बिम्ट्स के विद्यार्थियों ने ‘विश्व एड्स दिवस’ पर रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बिम्ट्स के विद्यार्थियों ने ‘विश्व एड्स दिवस’ पर रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश | New India Times

बिम्ट्स काॅलेज के जनसंपर्क अधिकारी मिर्ज़ा राहत बेग ने बताया कि प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस महाविद्याय बुरहानपुर में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के विद्यार्थियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं शासकीय नेहरू अस्पताल के तत्वावधान में ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता रैली में महाविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग के स्टॉफ एवं 300 से अधिक विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली सावित्रीबाई फूले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय से प्रारंभ होकर कमल टॉकीज़, गॉंधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक, जयस्तंभ, नेहरू चौक होते हुए पुनःसावित्रीबाई फूले शासकीय कन्या शाला में जाकर समाप्त हुई। तत्पश्चात सावित्रीबाई फुले कन्या शाला में आयोजित कार्यक्रम को संस्था के पैरामेडिकल विभाग के डॉ.जैनुद्दीन अली ने संबोधित करते हुए एड्स के कारणों, उपचार एवं बचाव के तरीक़ों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर्स बैनर एवं नारों के माध्यम से आमजन को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली में संस्था के डॉ.जैनुद्दीन अली, शैलेन्द्र उपाध्याय, राधेश्याम तिवारी, डॉ.अनिलकुमार मिश्रा, जहांगीर तड़वी, डॉ.ईरफाना अंसारी, मीतू नामदेव, डॉ.श्रृती महाजन, डॉ.टीना कापडि़या, मयुरी चौहान, अनिता सिसौदिया, रजनी रायकवार एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। रैली के सफल आयोजन पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, संस्था के प्राचार्य सैय्यद आसिफ अली, डॉ.जैनुद्दीन अली एवं समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version