पी.एस.सी. चयनित प्राध्यापक संघ को अजाक्स एवं नाजी संघ का मिला नैतिक समर्थन, मांग पूरी न होने पर अजाक्स एवं नाजी भी आ सकता मैदान में | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पी.एस.सी. चयनित प्राध्यापक संघ को अजाक्स एवं नाजी संघ का मिला नैतिक समर्थन, मांग पूरी न होने पर अजाक्स एवं नाजी भी आ सकता मैदान में | New India Times

पी.एस.सी. चयनित प्राध्यापक संघ म.प्र. द्वारा “संविधान रक्षा आन्दोलन” के तहत महू इंदौर से पैदल चलकर यात्रा आज भोपाल पहुंची। इस पैदल यात्रा को नैतिक समर्थन देते हुये अजाक्स जिला शाखा भोपाल एवं नाजी ने लालघाटी चौराहे पर रैली का स्वागत किया।

अजाक्स भोपाल के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बेन व रामसिंह रसोनिया (प्रान्ताध्यक्ष नाजी) ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुये कहा कि ये यात्री कोई साधारण लोग नहीं हैं बल्कि ये पढ़े लिखे नवजवान प्राध्यापक हैं जो देश के भविष्य का निर्माण करते हैं जो अपनी मांगों के सर्मथन में शांतिपूर्ण तरीक़े से इंदौर से भोपाल 300 किलो मीटर की दूरी तय कर भोपाल पहुंचे हैं, सरकार को इनकी मांगों पर विचार करना चाहिये। रैली में महिला एवं पुरूष की संख्या लगभग 2000 है। अजाक्स जिला भोपाल एवं नाजी संघ ने इन पदयात्रियों की मांग का समर्थन करते हूये सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से मांग की है कि न्यायसंगत मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और मांगें पूरी न होने पर अजाक्स एवं नाजी संघ समर्थन करते हुए मैदान में उतर जाएगी।
इस अवसर पर अजाक्स महिला मोर्चा की प्रान्ताध्यक्ष श्री मती निर्मला पाटिल, रेवाराम जाटव, गोकुल तिलवारी, सी.एल. इड़पाची, महेन्द्र बेन, नाजी के प्रान्ताध्यक्ष रामसिंह रसोनिया, टीकाराम अहिरवार, अर्जुन मेहरा, प्रदीप नागर तथा बड़ी संख्या में अजाक्स एवं नाजी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version