मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना कर पत्रकारों के कलम को रोकने की कोशिश के विरोध में कई पत्रकार संगठन आये आगे, की निंदा प्रस्ताव पारित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना कर पत्रकारों के कलम को रोकने की कोशिश के विरोध में कई पत्रकार संगठन आये आगे, की निंदा प्रस्ताव पारित | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में वर्तमान सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा या फिर पत्रकार परिवार बीमा जैसी योजना आदि लागू करना कहीं ना कहीं झूठा साबित हो रहा है।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार इंदौर संझा लोकस्वामी के संपादक जीतू सोनी द्वारा लगातार हनी ट्रेप मामले को अपने अखबार के माध्यम से सच्चाई दिखाना कहीं ना कहीं वर्तमान सरकार को रास नहीं आ रहा था इसलिए कुछ विघ्न संतोषी लोगों की शिकायत पर सरकार ने शनिवार देर रात संपादक जीतू सोनी के इंदौर स्थित प्रेस एवं कार्यालय पर अचानक छापेमार कार्रवाई की। सूत्र बताते हैं कि कई पत्रकारों को धमकाने की भी कोशिश की गई है।
पूरे घटनाक्रम को देखते हुए लगता है कहीं ना कहीं पत्रकारिता का हनन वर्तमान सरकार कर रही है और पत्रकारों की स्वतंत्रता छीन कर पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है जिसको लेकर भारतीय पत्रकार संघ एवं तहसील पत्रकार संघ ने सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की घोर निंदा की है और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।
भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी सलीम शेरानी ने कहा कि मीडिया और खासकर अखबार निर्णायक मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा, यह समय है कि समाचार पत्र उद्योग पर कर लगाने और उसकी राजस्व व्यवस्था पर प्रहार करने के बजाय अखबार जगत का समर्थन किया जाए और उसे मजबूत बनाया जाए नाकि उनकी स्वतंत्रता छीन सच्चाई लिखने वाले अखबार के संपादकों का येन केन प्रकारेण आ जाए।
इस अवसर पर करीब करीब सभी पत्रकारों में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, दशरथ सिंह कठठा, मूकेश मेहता, सुनील डाबी, नीलेश भानपुरिया, मनीष नाहटा जैन, भूपेंद्र बरमंडलिया, फारुख शेरानी, जियाउल हक कादरी, प्रकाश प्रजापत, जयेश झामर,निसार शेरानी, जाकिर शेख, अमित भंडारी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version