डाॅ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुए दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में सभी समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर की दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:डाॅ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुए दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में सभी समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर की दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग | New India Times

सर्व समाज धौलपुर के द्वारा डाॅ. प्रियंका रेड्डी के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा दुष्कर्म कर जिंदा जलाकर हत्या करने के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अपराधियों को शीघ्रता से शीघ्र कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाने की अपील की।
इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी निर्भया, आसिफा, संस्कृति राय जैसी न जाने कितनी हमारी बहिनों के साथ इस तरह के दुष्कर्म कर उनकी हत्याएं की गई हैं जो हमारे देश व समाज के लिए काफी निन्दनीय है जिसके लिए सरकार को कठोर नियम बनाकर कार्यवाही कर दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए।
इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।
इस दौरान नफीस खान अब्बास, पंकज तिवारी, फारूक खान, उपेन्र्द शुक्ला, किशोर कुमार शर्मा, हरदयाल सागर, आकाश बघेला, जावेद अब्बास, प्रदीप कंषाना, योगेश पण्डित, रामेन्र्द सिंह जाट, संजय बघेल, संदीप यादव, राजकुमार कुशवाहा, उस्मान अब्बास, मोन्टी यादव, अंकित शर्मा, केतन सागर, शाकिर खांन, मोहम्मद खालिद, अर्पण शर्मा, दीपक शर्मा, मोनू यादव, अमित शर्मा, विष्णु सागर, मिर्जा मुनब्बर बेग, रितिक वर्मा, संदीप जाट, सुनील कुमार मीणा, नरेंद्र चौहान, पवन कुमार, सुहेल खान, सोहरत खान, निक्की पण्डित, गोपेश शर्मा आदि सर्व समाज के लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version