गोपालपुर में घरों में अवैध रूप से डेयरी चलने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही | New India Times

संदीप शुक्ला/चेतन रजक, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपालपुर में घरों में अवैध रूप से डेयरी चलने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही | New India Times

थाटीपुर थाना क्षेत्र में राजस्व, नगर निगम , पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर गोपालपुर में घरों में अवैध रूप से डेयरी चलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की।

नेहरू कॉलोनी में विलासी रामपाल पुत्र मंगली पाल, रामगोपाल पुत्र किसान लाल, राकेश पुत्र शोभा राम, गया प्रसाद पुत्र मजबूत सिंह के यहां से कुल 4 गाय, भैंस, 5 बच्चे और 5 बकरी को जब्त कर गौशाला पहुंचाया गया।

घर पर काफी मात्रा में भूसा पाया गया जो जब्त किया गया, इससे पूरा एरिया की ज्वलनशीलता पर प्रभाव पड़ता है। घरों में काफी मात्रा में गोबर पाया गया जो कि नालों में डाला जा रहा है, जिससे एरिया के सभी नाला चोक हो गए है।

इसके साथ ही नालों पर अतिक्रमण हटाया गया और पुलिस द्वारा बोंडवर की कार्यवाही संपादित की गई।

मिल्क एंड मिल्क प्रॉडक्ट ऑर्डर 1992 के अन्तर्गत डेयरी का पंजीयन है जिसमें साफ सफाई, फूड सेफ्टी के अन्तर्गत गुणवत्ता और मिलावट आदि, सुरक्षा और पशु के देखभाल संबधी निर्देश हैं। पंजीयन 45 दिवस में पूर्ण किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version