आम आदमी पार्टी ने बेटी प्रियंका के इंसाफ के लिए निकाली कैंडल मार्च | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:आम आदमी पार्टी ने बेटी प्रियंका के इंसाफ के लिए निकाली कैंडल मार्च | New India Times

प्रयागराज की उस धरती पर बेटियों के इंसाफ के लिए जब कैंडल मार्च निकाला जाता है तो लाखो वर्ष पुरानी इस प्रयाग की पवित्र स्थली पर तपस्या किए हुए ऋषियों मुनियों की दिवंगत आत्मा भी कांप उठती होगी। दरिंदों की दरिंदगी की शिकार हमारी अपनी देश की बेटी डॉक्टर प्रियंका के इंसाफ के लिए आम आदमी पार्टी प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद के अगुवाई में सुभाष चौराहे पर आज शाम सैकड़ों की तादाद में नारी शक्तियों के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। बेटी प्रियंका के इंसाफ के लिए व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते हुए सभी नारी शक्तियां “बेटी प्रियंका को इंसाफ दो, हर बेटी है सबसे प्यारी,क्यो दरिंदो से फिर भी हारी,खराब प्रशासन मुर्दाबाद, इंसाफ इंसाफ दो” आदि नारों को बुलंद करते हुए बारी बारी से अपनी अपनी नम आंखों के साथ कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।आम आदमी पार्टी ने बेटी प्रियंका के इंसाफ के लिए निकाली कैंडल मार्च | New India Times

जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ ने कहा कि हमारी संस्कृति बेटियों की हिफाजत की बात करती है, आखिर क्यों बेटियों की इज्जत नीलाम हो रही है? हम सभी बहुत गुस्से में हैं। प्रदेश महिला सचिव श्रीमती सुल्ताना हनीफ व प्रदेश सचिव श्रीमती शिमला श्री त्रिपाठी मिलकर बेटियों के साथ इंसाफ हो नहीं तो हम एक बड़े आंदोलन के साथ सड़क पर आ जाएंगे, इस उक्ति के माध्यम से अपनी साझा गुस्सा ज़ाहिर की। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता अग्रवाल ने नारी सम्मान को पूज्य बताया। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं,आखिर ये अंधी सरकार कब समझेगी? जिला महिला अध्यक्ष सुमन यादव भी गुस्से के साथ कहा कि अंधी सरकार को संभल जाना चाहिए। गुस्से में दिख रहे जिला महासचिव श्री सर्वेश यादव और प्रदेश सचिव श्री अंजनी कुमार मिश्र ने उन्नाव रैप कांड व चिन्मयानंद कांड को याद दिलाते हुए कहा कि अभी तक उन बेटियों के साथ इंसाफ नहीं हो पाई है जिसके लिए उत्तर प्रदेश की अंधी सरकार की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
अंत में सभी नारी शक्तियां व क्रांतिकारी साथियों ने भीगी आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश सचिव शिमला श्री त्रिपाठी, प्रदेश महिला सचिव सुल्ताना हनीफ, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता अग्रवाल, जिला महिला अध्यक्ष सुमन यादव, शोभा डे जी, जिला अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला महासचिव सर्वेश यादव, अंजनी कुमार मिश्र, प्रवक्ता इमरान खान पामेला, महिला जिला महासचिव पूनम वार्ष्णेय, रावेन्द्र पांडेय आदि सहित सैकड़ों को लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version