अनुविभागीय राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में राशन मित्र ऐप की दल वार बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर (मप्र), NIT:अनुविभागीय राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में राशन मित्र ऐप की दल वार बैठक संपन्न | New India Times

अलिराजपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री संजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 30 नवंबर को राशन मित्र एप्प की दल वार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की उपस्थिति में समीक्षा की गई।
इस दौरान सभी को शासन निर्देशानुसार समय सीमा में पात्र परिवारों की पात्रता की सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। आगामी तारीख़ में कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जावेगी। प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अलीराजपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद अलीराजपुर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अलीराजपुर को निर्देशित कर 3 दिवस में प्रगति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में परियोजना अधिकारी अलीराजपुर के सभी पर्यवेक्षकगण, खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संतोष निराले, रामा अवास्या आदी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन श्री सवेसिंह गामड़, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अलीराजपुर द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version