सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
पुणे पटना एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सफर कर रहे एक 18 महीने के मासूम बच्चे की सफर केदौरान इटारसी में मौत हो गई है। वही दूसरी ओर बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि रेलवे स्टेशन के आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी उन्हें रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। जिससे उनके बच्चे की मौत हो गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद वहां पर न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही कोई एंबुलेंस। परिजनों द्वारा बच्चे को ऑटो में बैठा कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Dhule Press Reports