मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर वासियों के लिए यह समाचार गौरवांवित करने वाला है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा देश के प्रांतों के 100 स्थानों का राजनीतिक, सामाजिक युथ, श्रम, पीड़ित पक्ष, व्यापारी, स्टाफ आदि को सम्मिलित करते हुए एक ख़ुफ़िया सर्वे कराया था। कड़ी आज़माइश के बाद हिंदुस्तान के तीन थानों को क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के लिए चयनित किया गया है। इन तीन शीर्ष क्रम में बुरहानपुर का अजाक थाना (विशेष थाना) भी शामिल है। थाना प्रभारी के.के. अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 6 दिसंबर 2019 सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली श्री अमित शाह के हाथों से एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री के के अग्रवाल ने कहा कि मूल रूप से बधाई के पात्र हमारे टीम लीडर और एसपी अजय सिंह, एडिशनल एसपी श्री महेंद्र तारनेकर,सीएसपी महोदय और अन्य अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग, हमारे अजाक थाने के समस्त स्टाफ, बधाई के पात्र हैं। मैंने तो टीम लीडर और एसपी श्री अजय सिंह के नेतृत्व में और हमारे थाने की टीम ने ईमानदारी के साथ जनता के साथ न्याय किया है जिसका फल आज हमें इस सम्मान के रूप में मिला है।
