रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
“सुंदरता हो ना हो सादगी होनी चाहिए, मुलाकात हो ना हो बातचीत होनी चाहिए”, गत दिवस झाबुआ के निजी होटल में भारतीय पत्रकार संघ की युवा इकाई तथा भारतीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी सहाब ने 8 दिसंबर को मनावर में होने वाले पत्रकारों के महा सम्मेलन के संबंध में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वहां के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी साथ ही बड़ी संख्या में वहां उपस्थित होने का आह्वान भी किया। इस मौके पर हाजी जनाब सलीम शेरानी के द्वारा कविता के माध्यम से अपनी बात की शुरुआत की और पत्रकारों को विस्तृत रूप से संघर्ष और संगठन के संबंध में समझाइश दी। इस मौके पर भारतीय पत्रकार संघ की युवा इकाई के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, मूला इकाई के जिला अध्यक्ष श्री मनोज पुरोहित, मनोज उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर युवा इकाई के अध्यक्ष उमेश चौहान, जिला महा सचिव रहीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनी (सोनी काका), संदीप मेहता, बबलू बेरागी, दशरथ सिंह, अलि असगर बोहरा, भूपेंद्र बरमंडलिया, मुकेश परमार, दौलत गोलानी, कमलेश सोनी आदि पत्रकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नीलेश भानपुरिया द्वारा किया गया और आभार युवा इकाई के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।
