वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के अर्जुननगर कॉलोनी निवासी अब्दुल कबीर अंसारी अपनी पुत्री कैकसा (21) को लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मिल कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में दावते वलीमा के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नानक चौकी क्षेत्र के भूतनाथ फाटक पर पहुंचे वैसे ही सामने से अनियंत्रित होकर आ रहे एक ट्रक PBC 05 Y 50 88 तेज रफ्तार होने के कारण वाहन ने सड़क के किनारे खड़े मोटरसाइकिल से कबीर अंसरी की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही कबीर की पुत्री कैकसा की मृत्यु हो गई। कैकसा बी.ए.द्वितीय की छात्रा थी,वह गोला नगर के विद्यालय सी.जी.एन.पी.जी.कालेज में पढ़ती थी। टक्कर मार कर ट्रक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने जब ट्रक का पीछा किया तो ट्रक चालक ने उनको भी मारने की कोशिश की जबकि मोटर साइकिल ट्रक के पिछले पहियों में फंसी रही,और घसीटते हुए ट्रक चालक गाड़ी को नानक चौकी पर लेकर पहुंच गया,जिससे ट्रक चालक की जान बच सकी।जब ट्रक को रूकवाने की कोशिश लोगों द्वारा की गयी,तो उसने लोगों को मारने की नियत से अपनी तलवार निकाल ली।

इस घटना की सूचना नानक चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह व लल्ला गोस्वामी को फौरन ही दी गई। पुलिस की तत्परता के चलते ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को कब्जे मे ले लिया है । वही प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मोटरसाइकिल ट्रक के टायरों में फंसकर काफी दूर तक चली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस के द्वारा पहुंचकर पंचनामा भरकर सब विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है मौके पर पहुंचे सपा नेता वारिस अली अंसारी ने बताया कि हमारे नगर में बड़े वाहन की रोक के बावजूद भी चंद पैसों के लालच में पुलिस इन वाहनों को प्रवेश दे देती है जिससे आए दिन नगर में घटनाएं हो रही हैं इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए।
