डाॅ. खानू खान राजस्थान राज्य वक्फ बोर्ड के उपचुनाव में चेयरमैन निर्वाचित | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:डाॅ. खानू खान राजस्थान राज्य वक्फ बोर्ड के उपचुनाव में चेयरमैन निर्वाचित | New India Times

राजस्थान में तत्तकालीन भाजपा सरकार के समय गठित राजस्थान राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अबूबक्र नकवी सहित सरकार द्वारा मनोनीत तीन सदस्यों की सदस्यता योग्यता को न्यायालय मे चेलेंज करने पर सदस्यता खत्म करने पर वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा डा. खानू खान सहित तीन सदस्यों के मनोनयन के बाद नये चेयरमैन के लिये जारी चुनाव प्रक्रिया के आज अंतिम दौर मे चेयरमैन के हये उपचुनाव मे डा. खानू खान का निवार्चन अधिक जयपुर कलेक्टर जगरुप के समक्ष एक मात्र नामांकन पत्र जमा हुया। उसके बाद समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने डा. खानू खान को निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने का सर्टिफिकेट प्रदान किया।
वर्तमान मे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डा.खानू खान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। डा.खानू खान का चेयरमैन के रुप मे मार्च-2021 तक बोर्ड कार्यकाल पूरा होने तक का कार्यकाल बताया जा रहा है।

By nit

Exit mobile version