मंत्री हर्ष यादव ने ग्राम रेंगाझोली में बन रही गौशाला का किया औचक निरीक्षण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मंत्री हर्ष यादव ने ग्राम रेंगाझोली में बन रही गौशाला का किया औचक निरीक्षण | New India Times

देवरी क्षेत्र के केसली ब्लाक में ग्राम पंचायत पठा के ग्राम रेंगाझोली में बन रही करीब 27 लाख की लागत की गौशाला का कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य पर अधिकारी व ठेकेदार को जमकर फटकार लगायी व अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के सख्त निर्देश दिये। फटकार लगाते हुये उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही व निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी लापरवाही, भ्रष्ट्राचार में शामिल होगा मैं उन सबपर सख्त कार्यवाही करुंगा।

By nit

Exit mobile version