तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
मध्यप्रदेश सरकार द्बारा पूरे प्रदेश में अब 5 रूपये में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 5 रूपये में हर गरीब पेट भर खाना खा सकेगा। पुरे प्रदेश के साथ आज रायसेन जिला मुख्यालय पर भी दीनदयाल रसोई की शुरुआत की गई।
प्रदेश सरकार के वनमंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे साथ में नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन भी मौजूद रहे।
