आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत जनमित्र शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत जनमित्र शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के निर्देशानुसार राज्य शासन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार के मूल भावना के क्रियान्वयन हेतु शासकीय विभागों के जमीनी स्तर पर पहुंच कर जनमित्र शिविर “आपकी सरकार आपके द्वार” ग्राम पंचायत तिरला मेंं जनमित्र शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री कृष्णा पाटीदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश रावला, जगदीश पाटीदार, दिनेश दर्पण, सरपंच दुर्गालाल कटारे उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
ग्रामीण जनों के दुख-दर्द को कम करने का सबसे आसान तरीका “आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत अब ग्रामीण जनों को जिले पर नहीं आना होगा, इसी भावना के तहत जनमित्र शिविर की जानकारी देकर शिविर का आयोजन किया गया और आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया और कुछ मौखिक रूप से उनकी समस्याओं को सुनकर भी निराकरण किया गया।
इस अवसर पर राजस्व विभाग के पवन यादव (पटवारी), स्वास्थ्य विभाग से ANM पुष्पा बघेल, आंगनवाड़ी विभाग से रूपवंति डावर, सपना परमार, कृषि विभाग के अधिकारी विरेन्द्र चौहान, सचिव बालकृष्ण वसुनिया आदि अनेक मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version