नंदुरबार जिला के कुकलट गांव में पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

बंसीलाल भामरे, ब्यूरो चीफ, नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

नंदुरबार जिला के कुकलट गांव में पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

नंदुरबार जिले के धडगांव तहसील की राजबर्डी पंचायत के
कुकलट गांवमें शनिवार को लुपिन ह्यूमन वेल्फेयर एंड रिसर्च फाॅउंडेशन द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बडी संख्यामें पशुओं की जांच कर दवा दी गई। लुपिन के प्रकल्प प्रबंधक लक्ष्मण खोसे के प्रमुख निर्देशन में लुपिन के धडगांव तहसील प्रबंधक सुनिल गोसावी और उनके सहयोगियोंने शिविर का सफलतापुर्वक आयोजन किया। लुपिन समन्वयक जोता पावरा, डॉ. गुलाबसिंग पावरा, पशु पर्यवेक्षक डॉ. दिनेश पावरा, डॉ वैशाली ठींगले, डॉ.नरेंद्र चौहान, डॉ.झिंगा पावरा, विनय पावरा, बाबुराव पावरा, मनोज वलवी आदि का भरपुर सहयोग मिला। गांव के पूर्व सरपंच शिवलाल पावरा और एकनाथ लामगे ने शिविर के बारेमें गांववासियों को जानकारी देकर इसका लाभ लेने का आवाहन किया। इस दौरान चिकित्सकोंने पशुपालकों को अपने पशुओं का ध्यान रखने और बीमारियों के बाबत परामर्श दिया। समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य जांच कराने की हिदायतें दी गई। शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में गांववासियोंका बडा सहयोग मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version