निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 8 वीं से 12 वीं के बालक बालिकाओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन श्री रविंद्र सिंह राजपूत (जानपथिक रोग विज्ञानी) एवं श्री राजेश दर्वेकर (मलेरिया प्रभारी) मुख्य उपस्थित में संपन्न हुई। कार्यशाला में तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई।
कार्यशाला के पश्चात तंबाकू के दुष्परिणाम पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पहला स्थान निकिता राठौर (12 वीं साइंस), दूसरा स्थान सानिका पाटिल (12वीं साइंस) और तीसरा स्थान अफ़ान मीर (कक्षा 10 वीं ) ने प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यशाला में स्कूल के संचालक नूरूद्दीन क़ाज़ी के अतिरिक्त प्रिंसिपल और शिक्षक मौजूद रहे। विजेताओं को संचालक नूरुद्दीन क़ाज़ी ने शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version