भोजन परोस कर लखनऊ में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी, लखनऊ (यूपी), NIT:भोजन परोस कर लखनऊ में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन | New India Times

शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे मेडिकल काॅलेज लखनऊ में स्थित विजय श्री फाउंडेशन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व माननीय पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया व मेडिकल कालेज में तीमारदारों के लिए भंडारा का भी आयोजन कर सभी समाजवादियों के द्वारा भोजन कराया गया जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को भोजन परोसने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अपना कीमती समय निकालकर आये लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। भोजन परोस कर लखनऊ में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन | New India Times

इस कार्यक्रम में सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, रामआधार यादव, पार्षद जीतू सिंह, पार्षद बादशाह गाज़ी, अधिवक्ता अनुराग त्रिवेदी, आर्यन, शहंशाह गाज़ी व कार्यक्रम के आयोजक नवीनधवन बंटी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version