नंदुरबार में जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी | New India Times

बंसीलाल भामरे, ब्यूरो चीफ, नंदूरबार (महाराष्ट्र), NIT:नंदुरबार में जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी | New India Times

राज्य में अक्टूबर महिने हुए विधानसभा चुनाव में नंदुरबार जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी जनवरी 2020 में हो रहे जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरने की तैयारी में है, इसकी जानकारी ‘आप’ द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य निर्वाचन आयोग ने नंदुरबार समेत अन्य पांच जिला पंचायत एवं उसके अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत के चुनावों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि जिला पंचायत की सभी सीटें और 6 जनपद पंचायत की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। इस सम्बन्ध में पार्टी की राज्य कमेटी ने हरी झंडी दिखा दी है और प्रत्याशी का चयन, नियोजन, प्रबंधन एवं यथावश्यक अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने सम्बन्धी तमाम अधिकार
आप की राज्य कमिटी सदस्य डाॅ. सुनिल गावित तथा जिला सचिव एड. कैलाश वसावे को दिए जाने की जानकारी दी गई है। एड. कैलाश वसावे ने कहा कि, पार्टी कई स्थानीय मुद्दों के साथ मतदाताओं के बीच जाएगी। क्षेत्र में जि.पं. मराठी स्कुल, आश्रमशालाएं, स्वास्थ्य, सडकें, बिजली, आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं को लेकर गंभीर समस्याएं हैं। आम लोगों के लाभ की योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हित की योजनाएं बन गई हैं जिसे लेकर लोग आक्रोशित हैं, इसलिए ‘आप’ पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और क्षेत्र में अपने वजूद को और मजबूत बनाएगी। जिला पंचायत की सीटों और नंदुरबार, अक्कलकुआं, धडगांव, नवापुर, तलोदा, शहादा जनपद पंचायत की सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों से पार्टी से संपर्क करने आह्वान डाॅ. गावित ने किया है।
ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में नवापुर और अक्कलकुआं-धडगांव सीट पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version