सिवनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहयोग के लिए सभी समाजिक संस्थाएं आयें आगे: एसडीएम जे.पी सय्यम | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

सिवनी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहयोग के लिए सभी समाजिक संस्थाएं आयें आगे: एसडीएम जे.पी सय्यम | New India Times

नगर विकास और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अन्तर्गत सिवनी स्वच्छता सर्वेक्षण- 2020 में सभी समाजिक संस्थाए और जन भागीदारी से नगर पालिका परिषद क़ो सहयोग कर अपने सिवनी शहर और ऐतिहासिक दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में आगे आने की अपील जे.पी, सय्यम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी ने की है।

आज दिनांक 21 नवम्बर क़ो कार्यालय में दलसागर तालाब कें सौंदर्यीकरण और तुलसी वाटिका निर्माण कार्य हेतु सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह के सकारत्मक सोच से कार्य कर रहे समाजिक कार्यकर्ताओं और समाजिक संस्थाओं क़ो सहयोग हेतु गत दिवस समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप द्वारा तुलसी वाटिका निर्माण स्थल पर गोस्वामी तुलसी दास जी कि प्रतिमा और श्री हनुमान प्रवेश द्वारा की चाही गई अनुमति कें संदर्भ में हौ रही कार्यवाही पर चर्चा की।
उल्लेखनीय हे कि नगर सौंदर्यीकरण के चलते भेरौगंज विकास कें साथ साथ दलसागर तालाब कें प्राचीन हनुमान घाट के सौंदर्यीकरण कार्य पर प्रयास कार्य जारी है। आज सौजन्य भेट पर समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप के साथ सहयोगी मित्र एड. अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ने कहा कि सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की मंशा है कि मध्यप्रदेश शासन नगर और ग्रामों में स्वच्छता के प्रति कार्य कर रहे समाजिक संघठनों क़ो सहयोग प्रदान कर सभी से इस अभियान में जुड़कर एक स्वच्छ परिवेश कि कल्पना कर रहे हैं उसी के चलते सहायक कलेक्टर राजवीर एवं नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव और नगर पालिका सफाई अमले के साथ दलसागर तालाब के घाटों और नगर के विभिन्न 24 वार्डो और जिला अस्पताल परिवेश में सफाई अभियान कार्य प्रारंभ कर दिया है। कश्यप ने सभी जन मानस से इस अभियान में जुड़कर स्वच्छ सिवनी सुन्दर सिवनी बनाने में सहयोग की पहल की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version