रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर झाबुआ जिले के पुलिस कप्तान विनीत जैन ने जिले के कई थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई आरक्षकों को जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए इधर-उधर किया।
उसी तारतम्य में मेघनगर थाने पर नवांगत थाना प्रभारी का पदभार श्रीमती कौशल्या चौहान ने मंगलवार को संभाला।
जिसको लेकर मेघनगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रीमती चौहान का फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
मेघनगर मै नशे मै लिप्त युवाओं को बचाने ओर नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ कर उन पर कार्यवाही करने की बात कही साथ ही मेघनगर मै हो रही चोरीयो पर अंकुश लगाने की बात कही । इस मौके पर कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष श्रीमती शायदा भाभर, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सोहेल शेरानी, मेघनगर महिला अध्यक्ष श्रीमती संजीता कटारा, अ. जा. नगर अध्यक्ष राजा मानसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
