राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर मंत्री हर्ष यादव ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
देवरी सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर के लिए खास व्यवस्था की गयी थी। मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके जन्मदिन के उपलक्ष में कांग्रेसी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह चला रहे हैं, इसी के उपलक्ष में देवरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि किसी जरूरतमंद को रक्त काम आ सके।
