साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

विश्व सड़क दुर्घटना स्मरणीय दिवस के अवसर पर मथुरा के टैंक चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर 1 साल में सड़क हादसों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह ने कहा के लोग सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसे कम होंगे और लोगों के मरने की संख्या बहुत कम होगी। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारे देश में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से मरने वालों की संख्या बहुत अधिक है इसलिए हर व्यक्ति सड़क पर चले तो यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क हादसों में जाने वाली जाने बचाई जा सके।

श्रद्धांजलि सभा में सीओ ट्रैफिक विनय कुमार चौहान निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह टी एस आई ओमप्रकाश सिंह महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चौधरी, प्रदेश महासचिव मनीष दयाल मुकेश शर्मा अशोक कुमार तिवारी महावीर दल स्काउट गाइड से गुंजन चौबे, नारी शक्ति उड़ान की अध्यक्ष नीतू यादव आदि लोग मुख्य रूप से व्यक्ति थे।
