त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शनिवार की रात्रि में जिले के सभी भाजपा ने मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त किए थे जिसमें देवरी नगर का भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन को बनाया गया है। अगर दीपेश जैन की बात करें तो वह एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के साथ साथ बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। इन्होंने पार्टी के कार्यों के लिये काफी संघर्ष किया व जमीनी स्तर के नेता माने जाते हैं। युवाओं के साथ वरिष्ठ नेताओं में अच्छी पकड़ रखने वाले नेता माने जाते है। जैसे ही इनको पार्टी ने मंडल अध्यक्ष बनाया सभी नेताओं द्वारा रविवार को सुबह से ही बधाईयॉ का दौर चल पड़ा और रविवार की शाम को इनके समर्थन में एक विशाल जलूस निकाला गया जो देव श्री खंडेराव मंदिर से प्रारंभ होकर मिठाईयां बांटते हुये गाजे-बाजे और पटाखों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ पंचमुखी मंदिर जाकर जलूस का समापन किया गया।
