धुले जिला के साक्री तहसील के इच्छापुर गांव में तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर किया हमला, 71 भेंड़ों की गई जान | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुले जिला के साक्री तहसील के इच्छापुर गांव में तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर किया हमला, 71 भेंड़ों की गई जान | New India Times

साक्री तहसील में अब आदमखोर तेंदुए ने भेड़ के एक झुंड को निवाला बनाकर गांवों में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण ठेलारी समाज दहशत में है। अब वह कैसे भेड़ बकरी का पालन पोषण क्षेत्र में करेगा? जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण लामबंद हो कर हाथ में टार्च व लाठी व डंडा लेकर उसकी खोज में निकल पड़े लेकिन ग्रामीणों की आहट पाकर तेंदुआ भाग निकला।

मिली जानकारी के अनुसार साक्री तहसील के इच्छापुर में रविवार तड़के इच्छापुर ग्राम में भेड़ बकरियों का पालन पोषण करने वाले के बाड़े में रात के समय दो आदमखोर तेंदुए प्रवेश कर करीब 71 भेड़ों को अपना शिकार बनाकर मौत के घाट उतार दिया। मौत के इस आतंकी खेल से ख़ौफ़ज़दा होकर स्थानीय ठालारी समुदाय के लोग रातों रात स्थानांतरित हो गए।

धुले जिला के साक्री तहसील के इच्छापुर गांव में तेंदुए ने भेड़ों के झुंड पर किया हमला, 71 भेंड़ों की गई जान | New India Times

रविवार की सुबह हिम्मत जुटाकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भेड़ बकरियों के बाड़े में तेंदुआ ने मौत का नंगा नाच कर बड़ी संख्या में भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया है और मृत अवस्था में भेड़े अस्त-व्यस्त पड़ी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया वहीं पर पीड़ित भेड़ी पालन व्यवसाय करने वाले ग्रामीणों ने वन विभाग से आक्रोश व्यक्त करते हुए आर्थिक हर्जाना दिलाने की मांग की है। तेंदुए के शिकार में इच्छापुर निवासी गोबा शिवा रुपनर, गोपू शिवा रुपनर, प्रकाश रघुनाथ मारणर व अनिल दलपत माळचे की भेड़ों की मृत्यु हुई है। उन्होंने इस घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version