मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का कल 18 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्म-दिन | New India Times

रहीम शेरानी, झाबुआ/अलिराजपुर (मप्र), NIT:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का कल 18 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्म-दिन | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल सोमवार 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का जन्म दिन धूमधाम से मनाएगी। अलिराजपुर के स्थानीय टाकीज चौराहे के पास जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार 11:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गरीब वर्ग और निराश्रितों को कंबल वितरित किये जायेंगे।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक बहन सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल आदि सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने समस्त ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, एनएसयूआई, आईटी सेल के पदाधिकारीयो, समस्त पार्षदगण ओर पंच-सरपंचों को उक्त आयोजन में शामिल होने की विनंती की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version