आबकारी विभाग की टीम ने बाइक पर सवार दो युवकों को अवैध शराब की 6 पेटियों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग की टीम ने बाइक पर सवार दो युवकों को अवैध शराब की 6 पेटियों के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

नवागत जिला आबकारी अधिकारी एम.के. शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अभिलाष वर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालबाग मेनरोड, पांडा रोल पुलिया के पास, अवैध रूप से शराब का परिवहन करने के मामले में दो युवक अनिल पिता कन्हैया और पवन पिता राजेश निवासी सिंधी बस्ती, बुरहानपुर को 6 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करके आबकारी अधिनियम धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। विशेष बात यह है कि यह दोनों युवक एक बाइक पर सवार थे और एक बड़े झोले में शराब की पेटियां छुपाए हुए थे। जानकारी के अनुसार इन दोनों युवकों पर कई दिन से विभाग के मुखबिरों की नज़र थी और कड़ी मुखबिरी की बिना पर आज यह दोनों युवक विभाग के मुखबिरों की कड़ी नज़र का शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग ने कोई 5 साल बाद इतनी बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। टीम में रवि शंकर तिवारी, अभिलाष वर्मा, विकास शर्मा, बसंत जटाले, मोहम्मद सादिक़, मुकेश सूर्यवंशी,राजू श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version