संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आगाह सोशल सोसायटी द्वारा 16 नवम्बर शनिवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाम पुरा के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये साथ ही उनमें नाश्ता वितरित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्य्क्ष जी एस एल गौड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन आगाह सोशल सोसायटी के सचिव एस आर शिंदे ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार आयोग मित्र एवं हैप्पीनेस एवं अवेयरनेस मिशन प्रमुख अंशुमान शर्मा उपस्थित रहे। स्वेटर का वितरण सोसायटी सदस्य स्व. अंजना सक्सेना की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में जीपी सक्सेना, राजेश जैन, आर झा, सतीश देशपांडे, बिंदिया सक्सेना आदि उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य महाराज सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि आगाह की टीम के लगातार सहयोग करने से छात्रों के आत्म विश्वास में वृद्धि हुई है।
स्कूल टीचर ने भी भेंट किये 1100 रुपए
आगाह टीम की प्रेरणा से स्कूल की टीचर रमा बाई ने बच्चों के स्वेटर के लिये 1100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की साथ ही आगाह टीम में शामिल हुईं।
ज्ञात रहे कि एजी ऑफिस के कुछ अधिकारियों ने सेवा निवृत्त होने के बाद आगाह सोशल सोसायटी बनाई है। यह सोसायटी विगत 5 वर्षों से शासकीय स्कूल के जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर बस्ते, जूते मोजे एवं पढाई सामग्री वितरित कर रही हैं।
