संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त, अध्यक्ष नंदी न्यास मध्यप्रदेश शासन कंप्यूटर बाबा 16 नवंबर 2019 को दोपहर 1.30 बजे पन्ना पहुंचकर दोपहर 2 बजे कलेक्टर एवं अधिकारियों के साथ बैठक, पौधारोपण पर चर्चा एवं वृक्षारोपण करना, नदियों का प्रदूषण से मुक्त तथा अवैध रेत खनन का निरीक्षण करेंगे।
वैसे निरीक्षण कई प्रकार के होते हैं, अब देखना यह है कि मंत्री जी के इस निरीक्षण के बाद पन्ना छतरपुर जिले के बीच बहने वाली केन नदी को राहत मिलती है या केन का अवैध दोहन और तेज़ होता है…???
