सुहेल फ़ारूक़ी, वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT;वसई-विरार के रहिवासी गंदगी और असुविधाओं से त्रस्त, मनपा अधिकारी व पत्रकार वसूली में मस्त | New India Times​तीसरी मुंबई के नाम से मशहूर वसई-विरार शहर में मूलभूत सुविधाओं का जबर्दस्त अभाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां शहर में टूटी हुई सड़कें, रोड-गलियों पर बहता हुआ गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है वहीं लाइट के खंभों पर झूलते हुऐ तार लोगों को खतरे की दावत दे रहे हैं, ऐसे में बेशुमार बिल्डिंगों , चालियों और इंडस्ट्रियल गालों में पानी की कमी और भी दिक्कत पैदा कर रही है।वसई-विरार के रहिवासी गंदगी और असुविधाओं से त्रस्त, मनपा अधिकारी व पत्रकार वसूली में मस्त | New India Times​मिली जानकारी के अनुसार वसई-विरार महानगर पालिका पेल्हार के अंर्तगत सोपारा फाटा के करीब वाकन पाडा के तैयबा नगर में बीचो बीच गंदा पानी बह रहा है। वहां पर दो गाला पलास्टिक कम्पनी का है नाली न होने के कारण पूरा केमिकल का पानी रोड के ऊपर बहता है। गन्दे पानी की वजह से रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण लोगों को बीमारियों का सामना करना पड रहा है लेकिन महानगर पालिका का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे है जबकि घर  पट्टी विभाग व अतिकर्मण विभाग के आफिसर यहां चक्कर लगाते रहते हैं। घर पट्टी न भरने वालों के घरों को सील कर देते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर कई तरह के टैक्स वसूलने वाली मनपा लोगों के सुविधाओं के बिल्कुल भी तत्पर दिखाई नहीं देती है। वसई-विरार के रहिवासी गंदगी और असुविधाओं से त्रस्त, मनपा अधिकारी व पत्रकार वसूली में मस्त | New India Times​यदि कोई गरीब अपना घर या दुकान बनाना शुरू करता है तो मनपा के अतिकर्मण विभाग के कर्मचारी उसे अवैध बताते हुए या तो बडी रकम वसूल करते हैं या उसे तोड़कर बेचारे गरीब की पूरी जिंदगी की कमाई बर्बाद कर उसे कंगाल कर देते हैं।इस मामले में यहां के तथाकथित पत्रकार भी पीछे नहीं हैं। लोगों का आरोप है कि शहर में बडी संख्या में यह तथाकथित पत्रकार गली गली में घूम कर लोगों को ब्लेकमेल करके हफ्ता तो वसूलते हैं लेकिन कभी लोगों की समस्याओं को उजागर कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं करवाते हैं।
कुछ स्थानिय निवासियों और समाज सेवकों ने संवाददाता को बताया कि वसई-विरार शहर के वाकनपाडा, धानिव बाग, बिलाल पाडा, पेल्हार, संतोष भुवन आदि क्षेत्रों में पानी की जबर्दस्त किल्लत पैदा हो गई है। पानी के बोरवेल सूख गये हैं। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इस ओर न तो स्थानिय नगर सेवक ध्यान दे रहे हैं और न ही मनपा प्रशासन। लोगों का आरोप है कि मनपा के आईएएस आयुक्त श्री सतीश लोखंडे का पूरा ध्यान अनधिकृत बांधकाम और आरक्षित भूखंडों को खाली करवाने पर नागरिकों के मूलभूत सुविधाओं पानी, रोड-नाली और साफ-सफाई व स्वास्थय पर नहीं है। मनपा क्षेत्र के रहवासियों ने मनपा आयुक्त व शासन-प्रशासन से मांग की है कि शहर की साफ-सफाई के साथ रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version