रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती अलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बापू पटेल एवं प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव सोनू वर्मा के नेतृत्व में युवक कांग्रेस द्वारा मनाई गई। युवक कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं स्थानीय स्कूल में बच्चों को बिस्कीट व फल वितरण कर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर अलिराजपुर विधायक मुकेश पटेल, इरफान मंसूरी, जीतू देवड़ा, राजू चौहान, सुनिल भयड़ीया, चीतल पवार, मंसुर बोहरा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
